सत्यखबर सफीदों, (महाबीर) – उपमंडल सफीदों के खंड पिल्लूखेड़ा स्थित ब्रह्माकुमारीज विश्वशांति भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं का तिलक लगाकर व ताज पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सी.डी.पी.ओ. किरण परुथी व मुख्यवक्ता के तौर पर ब्रह्मकुमार भ्राता मेहरचंद ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय सफीदों सेवाकेंद्र इंचार्ज बहन स्नेहलता ने की। वहीं विश्वशांति भवन इंचार्ज बहन रजनी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। समारोह में बच्चों ने नारी शक्ति से संबंधित गीत, कविताएं एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में सी.डी.पी.ओ. किरण परूथी ने कहा कि सरकार ने बेटियों के उत्थान के लिए अनेको योजनाएं चलाई हुई है और उसके सकारात्मक परिणाम भी समाज के सामने आ रहे हैं। बेटियों का लिंगानुपात निरंतर बढ़ रहा है। आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है और देश के बड़े-बड़े ओहदों पर आसीन हैं।
उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज बहनें समाज के सामने मातृशक्ति व नारीशक्ति का ज्वलंत उदाहरण है। अपने संबोधन में भ्राता मेहरचंद ने कहा कि पवित्रता के कारण ही नारी की पूजा होती है। नारी का सम्मान करना ही अपना सम्मान करना है। नारी स्वर्ग का द्वार खोलने के निमित बनी है। परमात्मा शिव के द्वारा यदि नारी मन में पवित्र संकल्प रखती है तो घर की सभी समस्याओं का समाधान वह स्वयं कर सकती है। आज के दौर में नारी को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है।
सफीदों सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बहन स्नेहलता ने कहा कि राजयोग के स्वाध्याय द्वारा मनुष्य सच्ची शांति का अनुभव कर सकता है। उन्होंने कहा कि मन में किसी के लिए गलत विचार होते हैं तो मनुष्य का मन भारी हो जाता है और उसकी खुशी गायब हो जाती है। यदि मन में किसी के प्रति अच्छे विचार होंगे तो मन सहज रहेगा और आनंद का अनुभव करते हुए सदैव मुस्कुराता रहेगा।
Innovative technologies in aluminum scrap recycling Scrap aluminium insurance Scrap metal industry
Metal recycling industry regulations Ferrous metal recycling market Iron recycling and repurposing center
Ferrous metal collaborations, Iron recovery and reclamation, Scrap metal market analysis