सत्य खबर, चण्डीगढ़
देश का अभी कोरोना की बीमारी से पीछा छुटा भी नहीं था कि एक बीमारी ब्लैक फंगस ओर आ गई। जिससे धीरे-धीरे सभी प्रदेश प्रभावित हो रहे हैं। केन्द्र सरकार ने भी सभी राज्य सरकारों को इससे सावधान रहने व इसकी रोकथाम किए जाने के आदेश दिए हैं।
वहीं अब चंडीगढ़ में भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की मंजूरी के बाद प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ अरुण कुमार गुप्ता ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ में भी ब्लैक फंगस का खतरा है। जिसके चलते मौजूदा कानून इसे संभालने के लिए नाकाफी हैं। चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एपीडेमिक डिजीज म्यूकोरमाइकोसिस रेगुलेशन 2021 को नोटिफाई किया गया है जो एक साल के लिए लागू रहेंगे।
यह भी पढ़ें :- मुख्य सचिव ने DC व SP को 5जी से कोरोना फैलने की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए आदेश
बताया जा रहा है कि पीजीआई में अब तक करीब 27 मरीज ब्लैक फंगस के आ चुके हैं। जिसमें सात की सर्जरी अभी होनी है। बाकी के मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। इनमें अधिकतर मरीजों को एक आंख खोनी पड़ी है। वहीं जीएमसीएच 32 में 7 मरीजों का इलाज चल रहा है। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने बताया कि उनके यहां रोजाना 4 से 5 मरीज म्यूकोर माइकोसिस के आ रहे हैं। इनमें 80 फीसदी पंजाब के हैं तथा 20 फीसदी मरीज हरियाणा, हिमाचल व यूपी के हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि चंडीगढ़ में अभी इस बीमारी के दो से तीन मरीज आ चुके हैं।
Aluminium scrap customer engagement Aluminium scrap pelletization Metal waste disassembling