सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
भारतीय किसान यूनियन के हल्का प्रधान व गांव दातासिंह वाला के सरपंच लखबीर सिंह के पिता सरदार दलीप सिंह (72) के निधन पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जोगेंंद्र घासीराम नैन ने कहा कि स. दलीप सिंह 1988 से यूनियन के प्रति समर्पित थे। वे तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष स्व. घासीराम के संघर्ष के साथी थे और उन्होंने किसानों की आवाज को बुलंद किया। जोगेंद्र नैन ने कहा कि स्व. दलीप सिंह ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने, फसलों की बिक्री संबंधी समस्या को हमेशा उठाया। उन्होंने कहा कि वे भाकियू के आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे और किसानों के लिए वे अनेक बार जेल भी गए। उनके निधन पर प्रदेश महासचिव जियालाल ढूंढवा, महेंद्र सिंह, सूबे सिंह आर्य, धीरा राम सहित अनेक किसान उपस्थित थे।
Aluminium scrap taxation Aluminium scrap powder production Environmental metal disposal