सत्यखबर हरियाणा (अशोक छाबड़ा) – केंद्र सरकार के एक साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश ने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां लगाई जा रही है। इसी निमित बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की एक विशेष बैठक वीडियो कोंफ्रेंसिंग माध्यम से हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, सन्दीप जोशी, वेदपाल एडवोकेट, हरियाणा के सभी सांसद और केन्द्रीय मंत्री, सभी प्रदेश मंत्री और विधायको समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा इस एक साल के दौरान सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम से एक जागरूकता अभियान चलाएगी। एक साल की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए भाजपा कार्यकर्ता 20 लाख परिवारों से संपर्क करेंगे। मोदी सरकार की 1 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम व्यक्तिगत संपर्क माध्यम वर्चुअल माध्यम और मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से संपर्क किया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश में इसके लिए व्यक्तिगत संपर्क की जिम्मेवारी प्रदेश महामंत्री और सांसद संजय भाटिया, प्रदेश में समन्वय और डिजिटल संपर्क की जिम्मेवारी प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी वर्चुअल संपर्क की जिम्मेवारी प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट और मीडिया के माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस, संपर्क की जिम्मेवारी प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रणदीप घनगस को दी गई है।
Aluminium scrap handling safety Aluminum scrap quality control Metal waste analysis