हरियाणा

भाजपा की नीतियां जन हितैषी नीतियां – मलिया फरैण

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

भारत की आत्मा है,संविधान इसे कांग्रेस कमजोर नहीं होने देगी: हुड्डा
भारत की आत्मा है,संविधान इसे कांग्रेस कमजोर नहीं होने देगी: हुड्डा

आगामी 5 सितंबर को नरवाना के गांवों मेेंं पहुंचने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर भाजपा नेता रामफल मलिया फरैण ने गांव जाजनवाला में कार्यकत्र्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। रामफल मलिया ने कहा कि भाजपा पार्टी एक ऐसी पार्टी हैं, जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती हैं। भाजपा की नीतियां जन हितैषी नीतियां हैं। यही कारण है कि प्रदेश के लोगों ने लोकसभा में 10 की 10 सीटें देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 सीटें जीतकर सरकार बनायेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी सबका साथ, सबका विकास करने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने लोगों को जन आर्शीवाद यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपना समर्थन दें, ताकि गांवों में विकास की गंगा बहायी जा सके।

Haryana News: कुख्यात अपराधी राहुल भुरी की गिरफ्तारी! दिल्ली में हुई गोलीबारी के राज़ का खुलासा
Haryana News: कुख्यात अपराधी राहुल भुरी की गिरफ्तारी! दिल्ली में हुई गोलीबारी के राज़ का खुलासा

Back to top button