सत्य खबर,जाखल,दीपक
महंगाई , बेरोजगारी से त्रस्त जनता प्रदेश से भाजपा जजपा गठबंधन सरकार को चलता करने का मन बना चुकी है यह बात इनैलो प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने जाखल शहरी प्रधान सुरेश गर्ग के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष महिला अध्यक्ष सुमित्रा धनखड़ , जिला महिला अध्यक्ष सुमन सिवाच, टोहाना महिला हल्का अध्यक्ष निर्मला नैन ,जिला प्रधान बलविन्द्र कैरों , हल्का टोहाना अध्यक्ष हरी सिंह डांगरा , गुरचरण सिंह अमाणी जिला अध्यक्ष किसान सैल, महाराज कन्हड़ी अमृत सैनी, हरेन्द्र नंगली भी विशेष तौर पर जाखल पहुंचे।
ऐतिहासिक बहुमत से देश के उपराष्ट्रपति बनेंगे जगदीप धनखड़ – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
इनैलो नेत्री सुनैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में जहां मजदूर , किसान, कर्मचारी गठबंधन सरकार की जन विरोधी नीतियो से त्रस्त है वहीं सरकार के नए नए तुगलकी फरमानो से व्यापारी और विद्यार्थी वर्ग भी परेशान है। आशु सिंगला , मेला नंबरदार, विनोद जिंदल,अशोक सिंगला, डॉक्टर कैशो मितल ,संजू यादव,पप्पू हकीकत ,पोपी, रवि जिंदल, अमित सिंगला,बिटू चांदपुरा, अजैब सिंह, प्रिस कटारिया ,पवन बसंल, दर्शन प्रेमी, गुरजीत तलवाड़ा, पवन झलूर, जगदीश , दर्शन गर्ग, सोनू मोर्या ,संदीप गोयल, रोहित गोयल,वेद बंसल, मुखी राम, प्रकाश जिंदल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर इनैलो कार्यकर्ता विनोद जिंदल उर्फ बंटी ने जाखल नपा को पुनः ग्राम पंचायत बनाने की मांग रखने पर इनैलो नेत्री सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश मे इनैलो की सरकार बनने पर जाखल का पुनः पंचायती दर्जा दिया जाएगा।
Aluminium waste treatment Aluminium scrap waste reduction Scrap metal reclaiming and recycling yard