सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – हल्का नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में रिकार्डतोड़ विकास करवाए हैं। सभी हल्कों का ताबड़तोड़ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी हल्के में पिछले 40 सालों से रूके पड़े कार्यों पर भाजपा सरकार ने मुहर लगाई है। विधायक भगवानदास कबीरपंथी अपने आवास पर खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन करके समस्याओं के निपटाने के निर्देश दिए। खुले दरबार में कई लोगों ने विधायक से मिलकर अपनी समस्याएं हल करवाई। उन्होंने अधिकारियों को समस्या के निदान के बारे में कहा। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि भाजपा आम लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जितना विकास भाजपा के कार्यकाल में हो रहा है।
उतना विकास आज तक नही हुआ। इस अवसर पर कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कामरा, निगरानी कमेटी के संयोजक रूपिंद्र मिश्रा, रणजीत भारद्वाज, राजबीर कबीरपंथी, निजी सहायक सचिव चाहत अरोड़ा एवं राकेश समेत कई लोग मौजूद रहे।
Copper recycling best practices Copper scrap audit trail Scrap metal baling services
Copper cable scrap collectors, Scrap metal reprocessing centers, Copper scrap industry best practices