सत्यखबर, हिसार
बता दे की भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट और काजला मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा के बीच आपसी विवाद का मामला प्रदेश पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी रही सोनाली फौगाट और उनके पीए सुधीर सांगवान पर उनके ही क्षेत्र काजला अर्बन मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनको बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। सुभाष शर्मा ने आज इसकी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र को सोनाली फौगाट के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सुभाष शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि सोनाली फौगाट लगातार पार्टी को कमजोर करने का काम कर रही है। सोनाली फौगाट पर पार्टी नेतृत्व कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित करें।
बीजेपी नेत्री सोनाली फौगाट और काजला मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा के बीच आपसी विवाद का मामला प्रदेश पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी रही सोनाली फौगाट और उनके पीए सुधीर सांगवान पर उनके ही क्षेत्र काजला अर्बन मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनको बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। सुभाष शर्मा ने आज इसकी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र को सोनाली फौगाट के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। सुभाष शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि सोनाली फौगाट लगातार पार्टी को कमजोर करने का काम कर रही है। सोनाली फौगाट पर पार्टी नेतृत्व कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित करें।
बता दे की पीडि़त सुभाष शर्मा ने बताया कि वह काजला मंडल अध्यक्ष है। बालसमंद के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे बांडाहेडी निवासी अमित और वह एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ 17 सितंबर को सोनाली फौगाट के घर संत नगर हिसार में गए। वहां सोनाली के पीए सहित 4-5 लोग पहले से मौजूद थे। सोनाली ने बातचीत के लिए पहले अमित को अंदर बुलाया, उसकी थप्पड़ से पिटाई की। उसके बाद सोनाली बाहर आईं और मुझ पर पिस्तौल तानी और उनके पीए ने डंडे से पीटा। सोनाली ने भी थप्पड़ मारे। तीसरे साथी रवि की मदद से बड़ी मुश्किल से वहां से बचकर घर पहुंचा। पत्नी के कहने पर 19 सितंबर को सामान्य अस्पताल पहुंचा और उपचार करवाया। इसके बाद पुरानी सब्जीमंडी चौकी पहुंचकर शिकायत दी लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने शिकायत नहीं ली। उन्होंने पहले मेडिकल मांगा। सामान्य अस्पताल अब एमएलआर नहीं काट रहा है। जबकि मेरे हाथ पर चोट लगी हुई है। उधर, इस बारे में अमित ने कहा कि मेरे साथ कोई मारपीट नहीं हुई।
https://www.youtube.com/watch?v=wh_tHOaZSjA
Aluminium scrap repelletization Aluminium scrap dismantling Scrap metal sales