सत्यखबर, पलवल
घर से स्कूल जा रही 11वीं क्लास की स्टूडेंट को अगवा कर उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। मामला हरियाणा के पलवल जिले का है। महिला थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 16 नवंबर को घर से स्कूल जाने के लिए अपने गांव के बस स्टेंड पर खड़ी थी। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए जिन्होंने अपने नाम धीरज व हरीश बताए और कहा कि हम तुम्हे स्कूल छोड़ देंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसके मना करने के बाद भी आरोपी युवक उसे जबरदस्ती बाइक बिठाकर पलवल ले गए।
ये भी पढ़ें… भिवानी के सुई गांव में राष्ट्रपति : हेलीकॉप्टर से पहुंचे आदर्श गांव
पलवल पहुंचने पर आरोपी युवकों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाया जिससे वह बेहोश हो गई। बहोशी की हालत में एक युवक ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को जब होश आया तो एक युवक उसके पास बैठा हुआ था तथा दूसरा कमरे के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। पीड़िता ने जब उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसके पैर में चोट भी लग गई। जिसके बाद दोनों आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर गांव के पास कच्चे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मैडिकल चैकअप कराया, जहां दुष्कर्म की पुष्टी होने पर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Scrap aluminium quality inspection Aluminium scrap import procedures Scrap metal market trends
современный медцентр экспертизы временной нетрудоспособности Москва как купить медсправку от врача купить медицинскую справку из поликлиники задним числом Москва