सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा नारायणगढ़ द्वारा सैनी धर्मशाला नारायणगढ़ में महिला सम्मेलन का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी के नेतृत्व में किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन एवं महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी थी। महिला सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गेल की डायरेक्टर बंतो कटारिया ने अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर तथा महिला मोर्चा जिला प्रधान गुरप्रीत कौर ने विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। सम्मेलन का शुभारम्भ भारत माता व पंडित दिन दयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा की आज का दिन महिलाओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिलायें अपनी शक्ति और ताकत का सदुपयोग करते हुए परिवार, समाज व देश की तरक्की में अपना योगदान दें। महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में अपनी काबलियत का लोहा मनवा रही हंै। धरती से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा की जिन महिलाओं ने संघर्ष से समाज व देश में एक मुकाम हासिल किया है और प्रेरणा बनी हैं ऐसी अग्रणी महिलाओं के जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढने की जरूरत है। उन्होंने कहा की बेटा बेटी में कोई भी अंतर न समझें और अपनी मानसिकता बदलकर बेटियों को भी समान अवसर दें ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर एक मुकाम हासिल कर पाएं। उन्होंने कहा की अकसर सास बहु के झगड़े की बात सुनने में आती है। जब दुल्हन घर आती है तो उसे सास मन से अपनाये और बहु भी सास को माँ समझे तो झगड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी की एक समान परवरिश करें और उन्हें अच्छे संस्कार दें ताकि जब बेटा घर से बाहर निकले तो वह किसी लडक़ी व महिला पर गलत नजर न डाले। उन्होंने सभी महिलाओं से सक्षम बनने का आह्वान करते हुए कहा की उनके अंदर जो प्रतिभा है उसे सामने लायें और आगे बढ़ें। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की योजनाओं की जानकारी भी दी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति में महिलाओं का एक विशेष स्थान रहा है तथा आज भी महिलायें अलग अलग क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन करके देश सेवा के कार्यो में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा की महिला परिवार की धूरी होती है और समाज व देश के नवनिर्माण में महिलाओं का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा की कोरोना के संकट काल में भी महिला मोर्चा ने जरुरतमंद लोगों को मास्क बनाकर वितरित कर एक सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की गयी थी जिसके बेहतर परिणाम निकल कर सामने आये हैं और हरियाणा में लिंगानुपात में पहले से कई अधिक सुधार हुआ है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने महिला सम्मेलन में पहुंची मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों तथा नारायणगढ़ हल्के के विभिन्न गांव से पहुंची हजारों महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें महिला दिवस की बधाई दी और कहा की हमारे प्राचीन ग्रंथों में भी कहा गया है की यत्र नार्यस्तु पूजयंते, रमन्ते तत्र देवता याानि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा की सरकार भी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विशेष ध्यान दे रही है। महिला सुरक्षा के लिए जहां महिला थाने खोले गए हैं और दुर्गा शक्ति एप शुरू की गई है वहीं बेटियों की शिक्षा के लिए महिला कॉलेज प्रत्येक जिला में खोले गए हैं और ऐसा ही एक महिला कॉलेज हल्का नारायणगढ़ के गांव बड़ा गढ़ में भी खोला गया है जहां हमारी बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा की हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है जिससे महिलाओं को आगे बढने का अवसर मिलेगा। सुमन सैनी ने सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी और कहा की यह हम सब महिलाओं के लिए एक गर्व की बात है की देश की वित्त मंत्री एक महिला है जिनके द्वारा पेश किये गए बजट में महिलाओं के कल्याण के लिए विशेष ध्यान रखा है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कोरोना संकट के बावजूद देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने के लिए एक बेहतरीन बजट प्रस्तुत करने पर उनकी सराहना भी की। भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान गुरप्रीत कौर ने महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा की महिलायें अपने आप को कमजोर न समझें और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें । उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। महिला सम्मेलन में उन महिलाओ को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने कोरोना के संकट काल में अलग अलग क्षेत्र में अपनी जान की परवाह न करते हुए अग्रणी रहकर कोरोना योद्धा के रूप में काम किया। ऐसी कोरोना योद्धाओं में महिला सफाई कर्मचारी, महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, महिला होम गॉर्ड, महिला पत्रकार, महिला पार्षद तथा वे महिलायें जिन्होंने मास्क बनाकर व वितरित कर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने का काम किया। महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को शॉल व फूलों के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया इसके आलावा पत्रकार उमा अग्रवाल, सरिता धीमान तथा महिला रेखा वर्मा को भी सम्मानित किया गया। भाजपा मेयर प्रत्याशी रही डॉक्टर वंदना शर्मा ने महिलाओं को अपने खान पान का ध्यान रखने का अनुरोध करते हुए कहा की जब हम महिलायें स्वस्थ हैं तो परिवार स्वस्थ होगा फिर समाज स्वस्थ होगा और तभी देश तरक्की कर पायेगा। उन्होंने कहा की महिलायें नियमित रूप से हेल्थ चेक अप करवाएं और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। भाजपा महिला मोर्चा जिला सचिव ज्योति बक्शी ने अपने गीत कोमल है कमजोर नहीं तू शक्ति का नाम ही नारी है। जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है। के द्वारा मातृ शक्ति का बखान किया। इस गीत पर सम्मेलन में मौजूद महिलाओ ने तालिया बजाकर उनकी प्रस्तुति को सराहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री डा. वंदना शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव पुष्पा गुप्ता, ज्योति बक्शी, निवर्तमान ब्लॉक समिति चेयरपर्सन नीलम सैनी, पूर्व चेयरपर्सन एवं पार्षद जगदीप कौर, पार्षद प्रीतपाल कौर मक्कड़, मंजू कौशिक, लवली रौंटा, लक्ष्मी रामपुर सहित महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रही। पूर्व पार्षद अनीता चौधरी ने सम्मेलन में बेहतरीन मंच संचालन किया और कविता व स्लोगन के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया।
Aluminium recycling industry Scrap aluminium waste stream analysis Metal reclamation and processing