हरियाणा

भाजपा सरकार ने जात-पात के नाम पर लोगों को लड़वाया – विद्यारानी

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

हरियाणा महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष विद्यारानी ने गांव धनौरी, कलौदा कलां व शहर के कई वार्डों में कांग्रेस कार्यकत्र्ता की बैठक ली। बैठक को संबाधित करते हुए विद्या रानी दनौदा ने कहा कि जो भाजपा सरकार लोगों को जात-पात पर आपस में लड़वाने का कार्य करती है। इस सरकार में किसानों को बर्बाद करने का काम किया है, जो किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। इस सरकार को ये नहीं मालूम कि किसान पूरे देश को चलाता है और देश का पालन पोषण करता है। अब किसान इस सरकार के बहकावे में नहीं आयेगा। इस सरकार से हर वर्ग तंग आ चुका है। उन्होंने कहा कि बड़ी नौकरियों पर अन्य राज्यों के लोगों को भर्ती किया जा रहा है, जबकि छोटी नौकरियों में बीटेक, एमए पास विद्याार्थियों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, इसलिए कांग्रेस पार्टी का साथ दीजिए, उसे सत्ता सौंपकर अपनी सरकार बनाये। इस अवसर पर सुरेश, अनिल, काला, सुरजभान, जोगी, शीशपाल, बलवान, कुलबीर नैन, नरेश, असलम खान, सुरेश, आदि कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button