बस अड्डा परिसर में किया गया त्रिवेणी का रोपण
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: सफीदों के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर के सामान्य बस अड्डा परिसर में नवनियुक्त संस्थान प्रबंधक वीरेंद्र स्वामी ने ब्रह्मा, विष्णु व महेश के स्वरुप त्रिवेणी (बड़, नीम और पीपल) का रोपण किया। इस मौके पर संजीव पुंडीर, रामनिवास, मनीष, सुरेश, जितेंद्र, सुरेंद्र, धर्मवीर, मुकेश व अर्जुन मौजूद थे। अपने संबोधन में संस्थान प्रबंधक वीरेंद्र स्वामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है और इस संस्कृति में पेड़-पौधों को भगवान का दर्जा दिया गया है। पेड़-पौधों की पूजा भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है क्योंकि पेड़-पौधे मानव जीवन के रक्षक हंै। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं। हमें आने वाली युवा पीढ़ी को भी पेड़-पौधों से लगाव रखने की प्रेरणा देने के साथ-साथ अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए समाज को जागरूक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium scrap material testing Aluminium scrap regulatory compliance Environmental metal disposal