सत्य खबर, चण्डीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग का कार्यभार संभालते ही मंत्री कमल गुप्ता ने शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर 14 में नगर निगम कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निकाय विभाग में करीब 29 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। पांच कर्मचारी छुट्टी पर गए हुए थे। 15 मौजूद थे। निकाय में कुल 48 कर्मचारी हैं। निरीक्षण के दौरान जॉइंट कमिशनर भी गैर हाजिर मिले। कमल गुप्ता ने कहा कि उनसे भी जवाब तलब किया जाएगा और सबका एक दिन का वेतन कटेगा। जो ड्यूटी पर होगा, उसका वेतन बहाल कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को शहरी निकाय विभाग मंत्री कमल गुप्ता सुबह 10 बजे सेक्टर 14 में निगम कार्यालय के खुलते ही पहुंच गए। निगम में पूरा एकाउंट सेक्शन खाली मिला। मंत्री ने रजिस्टर मंगवाया। कर्मचारी ने कहा कि दूसरे कर्मचारी अनिल और अशोक मोर अर्बन लोकल बॉडी में गए हैं। कमल गुप्ता ने कहा कि मुख्यालय में लैंड लाइन पर फोन करके बात करो। कमल गुप्ता ने पूछा कि कितने लोग हैं। सीनियर एकाउंट के ऑफिस में गए और सभी की एप्लीकेशन चैक करने के आदेश दिए। इसके बाद सभी अलग ब्रांचों में कर्मचारियों की हाजिरी चैक की।
निगम कमिश्नर हर महीने 8 औचक निरीक्षण करेगा
कमल गुप्ता ने कहा कि पंचकूला निगम में आकर मुझे काफी निराशा हुई है। निगम कार्यालय में 80 फीसदी कर्मचारी व अधिकारी गैर हाजिर मिले हैं। इसके लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार होगा, उससे जवाब तलब किया जाएगा। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक दिसंबर की जो भी फाइल अभी तक पेंडिंग है, वह गलत है। मंत्री ने निगम कमिश्नर को हर महीने 8 औचक निरीक्षण करने के आदेश जारी किए।
Aluminium scrap quality control Aluminium scrap identification Metal scrap yard operations