सत्य खबर,हिसार
एक गांव की युवती ने बहन के देवर पर बंधक बनाकर पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म करने का आराेप लगाया है। आराेप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर उसकी बहन के देवर समेत चार के खिलाफ रेप और साजिश रचने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती ने पुलिस काे शिकायत करते हुए बताया कि 24 नवंबर काे उसकी बहन, बहन का देवर, जीजा और एक अन्य गाड़ी में सवार हाेकर घर पर ही पहुंचे।
https://sat.magzian.com/dalal-claim-no-government-fall/
उस समय उसके परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। बहन ने कहा कि खाटू श्याम में धाेक लगाकर आना है। मगर उसने खाटू श्याम जाने से इनकार कर दिया। आराेप है कि है कि बहन का देवर और अन्य उसे जबरदस्ती हिसार के ही एक मंदिर में ले गए। जहां पर बहन के देवर से जबरदस्ती उसकी शादी कराने का प्रयास किया मगर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आराेप है कि इसके बाद जबरदस्ती उससे काेरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। कहा कि उनकी शादी हाे गई है।
आराेप है कि इसके बाद उसकी बहन व उसका देवर उसे अपने गांव ले गए। आराेप है कि जहां पर बंधक बनाकर पिस्ताैल के बल पर कई दिन तक बहन के देवर ने उसके साथ रेप किया। निवारे करने पर उसे तथा उसके परिवार काे जान से मारने की धमकी दी गई। माेबाइल भी छीन लिया। बताया कि किसी तरह उसने अपने परिजनाें काे काॅल कर मामले की जानकारी दी।
Aluminium scrap emission control Aluminium scrap recycling services Metal salvage yard operations