सत्यखबर, लखनऊ
जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर अधिकारियों की अनदेखी के मामले सामने आने पर यूपी सरकार ने कई बार अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने की हिदायत जारी कर चुकी है, लेकिन कई बार मामला इसके उलट भी होता है। जहां जनप्रतिनिधि भी मर्यादा को लांघ कर गाली-गलौज करने लगते हैं। ताजा मामला सीतापुर के महौली से बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें विधायक जी किसी से बात करते-करते अपनी सीमा लांघ गए। दरअसल किसी गांव में पहुंचे विधायक जी के सामने गांव के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम की शिकायत कर दी। विधायक जी ने किसी को फोन लगाया और शुरू हो गए। कहने लगे ऐसे अधिकारियों को जूते मारने चाहिए। वीडियो में विधायक जी कह रहे हैं कि एसडीएम के खिलाफ आकर शिकायत करता हूं। ये वीडियो पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। करीब पांच दिन पूर्व एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर के द्वारा सरकारी जमीन पर बने घर को गिराया गया था।
यह भी पढ़ें:- करनाल किसान महापंचायत : शासन से वार्ता को पहुंची टिकैत, चढ़ूनी और योगेंद्र यादव की 11 सदस्यीय कमेटी
उसके बाद विधायक ने मौके पर पहुंच कर उस गरीब का घर उसी जगह पर बनवा दिया दिया था। इस मामले में विधायक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। आज उसी मामलें में विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी एसओ को जनता के सामने स्पीकर पर फोन करके एसडीएम को जूते से मारने की बात कह रहे हैं और थाने आकर एफआईआर लिखवाने की बात कह रहे हैं।इससे पहले भी बीजेपी विधायक शशांक त्रिवेदी का विवादों से नाता रहा है। इससे पहले भी विधायक का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक कार्यकर्ता को धमका रहे थे। धौरहरा सांसद रेखा वर्मा के कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक के कार्यकर्ताओं द्वारा जूतम पजार भी हो चुका है। इतना ही नहीं विधायक शशांक त्रिवेदी द्वारा भरे मंच से सांसद रेखा वर्मा को देवर के दिल का हाल भौजाई जानती हैं। इस तरह के तमाम वीडियो वायरल हो चुके हैं।
Aluminum scraps Aluminum scrap exports and imports Metal waste repackaging
медицинская организация широкого профиля мед справка о посещении врача сделать мед справку задним числом в Москвесправка от врача для работы задним числом