सत्य खबर, मुबंई
बॉलीवुड की हॉट हसीना मलाइका अरोड़ा अपने यूनीक फैशन सेंस और अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अकसर हेल्दी रहने के लिए लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं। कम उम्र में भी एक्ट्रेस अपनी फिटनेस से फैंस का दिल जीत लेतीं हैं। एक्ट्रेस कभी फैशन सेंस, तो भी अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका किसी और ही वजह से चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में बॉलीवुड डीवा के घर पुलिस पहुंची है और एक्ट्रेस पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रहीं हैं।
जब मलाइका के घर पहुंची पुलिस आपको बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा के घर पुलिस पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस को अधिकारियों के साथ देखा गया। दरअसल पुलिस मलाइका के घर कोई पूछताछ करने नहीं, बल्कि उन्हें एक प्रोग्राम के लिए इनवाइट करने गई थी। जी हां! पुलिस अधिकारी मलाइका को एक प्रोग्राम का इनविटेशन देने गए थे। एक्ट्रेस को इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
अर्जुन संग रिलेशन में हैं एक्ट्रेस मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये कपल खूब सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में दोनों की शादी के चर्चे भी जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने शादी का फैसला कर अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है। हालांकि, दोनों एक्टर्स ने इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं कहा है।
Aluminium scrap embossing Aluminium recycling best methods Metal recycling and reclamation center