सफीदों, महाबीर मित्तल
विश्व महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता शर्मा एवं जिला महामंत्री मंजू गौतम ने सफीदों में महिलाओं को जागरूक किया। अपने संबोधन में कविता शर्मा व मंजू गौत्तम ने कहा कि समाज में महिला और पुरुष को बराबरी के अधिकार दिए गए हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अगर कोई उन्हें मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताडि़त करता है तो उन्हें इसके बारे में शिकायत करने का अधिकार है। अगर महिला मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होगी तभी वह परिवार और समाज का कल्याण कर पाएगी। एक आत्मनिर्भर महिला ना सिर्फ अपने लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकती है वह अपने परिवार का पालन पोषण भी अच्छी तरह से कर सकती है। हरियाणा सरकार ने भी महिला सुरक्षा के लिए बहुत बड़े कदम उठाए हैं। महिला थाना बनाए गए हैं उसमें महिलाएं ही अधिकारी हैं। वन स्टॉप सखी सैंटर बनाए गए हैं जहां पर जाकर महिलाएं अपनी समस्याओं को खुलकर बता सकती हैं। महिला आयोग भी महिलाओं की हर संभव सहायता करता है। इस अवसर पर हेमलता क्वात्रा, सीमा, नेहा, आरती, पूनम, कविता, ज्योति ,सोनिया व अंजलि मौजूद थीं।
Efficient aluminum scrap management Aluminum scrap logistical support Metal reclamation facility services