पारपंरिक गीत गाकर जमकर झूला झूली महिलाएं
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: महिला अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर की पुरानी अनाज मंडी के पीछे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अग्रवाल वैश्य समाज की अध्यक्षा सरोज गोयल ने की। इस मौके पर पूर्व पार्षदा अरूणा जैन व वीणा मंगला ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने तीज के मंगल गीत गाकर नृत्य किया। वहीं महिलाएं जमकर झूला झूली। अपने संबोधन में सरोज गोयल ने कहा कि वर्तमान दौर में त्यौहारों का प्रचलन निरंतर कम हो रहा है। त्यौहार की भावना को यंू ही बरकरार रखने के लिए महिला अग्रवाल वैश्य समाज पूरी तरह से प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें:- तेलंगाना : कार में जिंदा जलाया इस भाजपा नेता को
संस्था हर म्त्यौहार को पूरे विधि-विधान के साथ बखूबी मनाने का प्रयास करती है। अपने संबोधन में पूर्व पार्षदा अरूणा जैन व वीणा मंगला ने कहा कि भारतीय संस्कृति तीज-त्यौहारों, पर्व-उत्सवों से सजी है। सावन के आगमन के साथ ही बारिश से पूरी धरती हरी चुनर ओढ़कर तैयार हो जाती है। विदा होता सावन हरी-भरी धरती की सौगात भादो के हाथ में सौंप देता है। हर प्राणी इसी बीच त्यौहारों का आनंद का अनुभव करता है। तीज का पर्व महिलाओं का त्यौहार है। इस पर्व पर जगह-जगह झूले लगाए जाते है। स्त्रियों के समूह गीत गाकर झूला झूलते हैं। यह म्त्यौहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। महिलाएं व स्त्रियां अपने हाथों पर त्योहार विशेष को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार की मेहंदी लगाती हैं। इस दिन पार्वती माता की तीज माता के रूप में पूजा की जाती है व्रत रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हमें कभी भी अपने बुजुर्गों के बताए हुए पुराने विरसे को नहीं भूलना चाहिए।
Aluminium scrap stockpiling Aluminium recycling sector growth Scrap metal reselling