सत्यखबर जींद (ब्यूरो रिपोर्ट) – शुक्रवार को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री मांगे राम गुप्ता जी को श्रद्धांजलि भेंट करने जींद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि भेंट करते हुए उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मांगे राम गुप्ता जी के निधन से न केवल राजनीति बल्कि सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दिग्गज नेता मांगे राम गुप्ता ने निरंतर जींद के साथ-साथ प्रदेशभर के गरीब, व्यापारी, किसान वर्ग से जुड़े लोगों की लड़ाई लड़ी। वे हमेशा सिद्धांतों की राजनीति करते थे। ऐसे महान दिग्गज नेता को हरियाणा हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि किसान-कमेरे वर्ग की आवाज बुलंद करने वाले ऐसे महान नेता के जीवन से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे पहली बार मांगे राम गुप्ता जी से वर्ष 2013 में मिले थे। उन्होंने कहा कि चाहे वर्ष 2014 में लोकसभा का चुनाव हो या 2019 का विधानसभा चुनाव, मांगे राम गुप्ता जी निरंतर उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते रहे और उन्होंने अपना आर्शीवाद हमेशा मुझे दिया। उन्होंने कहा कि वे उम्र दराज होने के बावजूद भी संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करते रहते थे, जिनके जाने से जननायक जनता पार्टी को बड़ी क्षति पहुंची है।
प्रदेश की राजनीति में कद्दावर नेता थे मांगे राम गुप्ता
प्रदेश की राजनीति में कद्दावर नेता रहे मांगे राम गुप्ता मूल रूप से जींद के गांव राजपुरा भैण के निवासी थे। वे कुल आठ बार चुनाव लड़ चुके थे और पहली बार 1977 के चुनाव में बतौर आजाद उम्मीदवार 15751 वोट लेकर विधायक बने थे। 1991 में मांगेराम गुप्ता ने कांग्रेस की टिकट पर जनता पार्टी के उम्मीदवार टेकराम कंडेला को हराया था। 2000 के चुनाव में इनेलो के गुलशन भारद्वाज को हराकर मांगेराम गुप्ता विधायक बने। 2005 के चुनाव में मांगेराम गुप्ता ने इनेलो के सुरेंद्र बरवाला को हराया।
मांगेराम गुप्ता वैश्य समाज के एक बड़े चेहरे थे। वे प्रदेश में कई बार मंत्री बने और उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार (भजनलाल सरकार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल) में स्थानीय निकाय, परिवहन, शिक्षा व वित्त मंत्रालय संभाले थे। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले मांगे राम गुप्ता जननायक जनता पार्टी में शामिल हुए और वरिष्ठ नेता के तौर पर जेजेपी संगठन को मजबूत करने का काम किया।
Aluminium recycling rate optimization Aluminium recycling environmental standards Metal recycling certifications
Metal recovery and salvage Ferrous material stakeholder involvement Iron reclaiming facility
Ferrous waste remanufacturing, Iron reclaiming and reprocessing, Scrap metal collectors