सत्य खबर, सफीदों, महाबीर मित्तल: नगर के नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधान विकास कुमार की अध्यक्षता में काम छोड़ हड़ताल करके जमकर नारेबाजी की। प्रधान विकास कुमार ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए नई कंपनी को ठेका दिया गया है। नए ठेकेदार ने अभी तक भी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए है। इस मामले को लेकर कर्मचारियों ने जिला व खंड स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों को ज्ञापन दिए थे। उसके बाद ठेकेदार करीब 1000 कर्मचारियों में से सिर्फ 5 कर्मचारियों के ही नियुक्ति पत्र जारी किए हैं और उन पांचों कर्मचारियों को उनके मूल स्थान से बहुत दूर-दूर ड्यूटी पर लगा दिया गया है। उनका कहना था कि एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी की तनख्वाह मात्र 13000 रूपए महीना होती है। अगर उसे मूल स्थान से बहुत दूरी पर ड्यूटी पर लगा दिया जाएगा तो उसकी सारी तनख्वाह तो किराए, पेट्रोल व अन्य खर्चों में ही चली जाएगी तो वह अपने परिवार का पालन पोषण किस प्रकार से कर पाएगा। विकास कुमार का आरोप था कि इस ठेकेदारी प्रथा में ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार फैलाने की गंध आ रही है। कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने व उन्हे मूल स्थान पर ड्यूटी पर लगाने के लिए पैसों की डिमांड की जा रही है। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को चेताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई, कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए और उन्हें मूल स्थान पर ड्यूटी पर नहीं लगाया गया तो आऊटसोर्सिंग कर्मचारी प्रदेशभर में आंदोलन करने को मजबूर होंगे और उनके इस आंदोलन में आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार व नंबरदार भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:-
Copper scrap grading system Copper scrap community engagement Scrap metal collection and recycling
Copper cable scrap market, Metal waste management solutions, Export of Copper scrap
Metal scraps recycle Ferrous waste reclaiming and recovery center Iron scrap storage services
Ferrous metal separation, Iron waste reusing, Metal waste trade