सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
कोरोना वायरस की महामारी के दौरान मानव मित्र मंडल संस्था महिलाओं के लिए निश्शुल्क ऑनलाइन नेट कोचिंग दे रही है व लॉकडाउन में चित्र कला व काव्य प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुकी है। शाखा के वरिष्ठ सदस्य गुरप्रीत दुआ ने बताया कि शाखा नरवाना ने ऑनलाइन हरियाणा जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमेें देश-प्रदेश के 457 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे। जिसमेंं अनेक प्रतिभागियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त पचास प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ईमेल द्वारा डिजीटल प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। उन्होंने बताया कि मंडल लगातार क्षेत्र के सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने प्रतियोगिता के तकनीकी पक्ष का श्रेय सुनील गोयल को दिया, जिनकी बदौलत संस्था यह पा्रतियोगिता करवाने मेें सफल रही।
Aluminium scrap waste reduction Aluminium scrap yard maintenance Scrap metal repurposing services
Aluminium scrap reuse Aluminium scrap ingot production Metal waste remanufacturing