सत्यखबर, सफीदों: उपमंडल के गांव छाप्पर के श्री गुरू रविदास आश्रम में वीरवार को संत धनपत दास महाराज ने कोरोना महामारी में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटी। संत धनपत दास महाराज ने जरूरतमंद परिवारों को चीनी, चाय, आटा, नमक, हल्दी, साबुन, दाल, सर्फ व अन्य सामग्री वितरित की। अपने संबोधन में धनपत दास महाराज ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के कठिन दौर चल रहा है। समाज में बहुत से लोग व परिवार असहाय व जरूरतमंद है। इस महामारी के कारण लोगों के समक्ष रोजगार की दिक्कतें भी आ गई है। ऐसे समय में हर किसी को निराश्रित लोगों की सेवा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक लॉकडाउन नहीं खुलेगा तब तक वे इसी प्रकार गरीब परिवारों की सहायता करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल डिस्टेंसिंग व सरकारी हिदायतों का पालन करेंगे।
Scrap aluminum baler Aluminium scrap melting processes Metal waste storage
московская клиника семейной медицины купить справку на работу от врача медсправка задним числом