हरियाणा

मानसिक परेशानी के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

सत्यखबर जाखल (दीपक) – खंड जाखड़ के गांव में गांव म्योंद कलां में मजदूरी का कार्य करने वाले एक युवक ने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बलकार सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक वह खुली मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार को दोपहर बाद कुछ परेशानी था। परिजनों ने बताया की मैं अपने छोटे भाई और बड़े भाई से अलग रह रहा था पहले उसकी धर्मपत्नी बीमारी के चलते स्वर्गवास हो गई थी। उस पर भी उसने काफी पैसा खर्च किया, हो सकता है कि उसने किसी का कर्जा देना हो। जिस वजह से वह परेशान होकर घर से चला गया। रात्रि को जब घर वापस नहीं आया। तो परिजनों ने उसकी तलाश सभी रिश्तेदारों में की। परंतु कहीं कोई अता पता नहीं चला।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

तलाश करते करते किसी ने बताया की इस रंग की शर्ट पीर वाले पीपल पर पड़ी है जब खेत में पीपल के पास जाकर देखा तो उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना गांव सरपंच प्रतिनिधि रोहित सिंह ने पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत टोहाना के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक बलकार सिंह के पिता रणजीत सिंह के ब्यानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। म्योंद चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व बलकार सिंह की पत्नी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। शायद इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button