सत्य खबर, यमुनानगर
हरियाणा के यमुनानगर जिला के खारवन गांव में मामूली कहासुनी के चलते एक महिला ने जहर निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाकर पति नहर में कूद गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन उसके पति ने वक्त रहते महिला को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उसके पति ने दादूपुर हेड पर पहुंचकर नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण विपिन का कुछ पता नहीं चला।
अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू बीच में ही रोक दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक तरफ जहां विपिन ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों के अनुसार 48 घंटे तक महिला की जान को भी खतरा है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
Aluminium construction materials scrap recycling Scrap aluminium material repackaging Scrap collection network