सत्य खबर, मुंबई
मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की चार घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो जाने का समाचार है। पहले हादसें में 17 लोगों ने चेंबूर इलाके में और 5 ने विक्रोली में जान गंवाई। वहीं चेंबूर हादसे में 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां पांच मकान ढह गए। एनडीआरएफ की टीम मलबा हटा रही है।
ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि चेंबूर हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र 17 हो गई है। जबकि दो घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही डीसीपी जोन 7 प्रशांत कदम ने बताया कि विक्रोली में गिरी इमारत के मलबे से 5 शव बरामद किए गए हैं। 5.6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।
चेंबूर में जिस जगह हादसा हुआ वहां संकरी गलियां हैं। यह कुछ ऊंचाई पर भी है। इसकी वजह से एनडीआरएफ की टीम को वहां पहुंचने में मुश्किल आई। एंबुलेंस को तो बस्ती से कुछ बाहर ही खड़ा किया गया। यहां अभी राहत और बचाव का काम चल रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा शनिवार रात 12:30 बजे हुआ। मलबे में बच्चे भी दबे थे। हमने कई लोगों को मलबे से निकाला और घायलों को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों परिजनों को पीएम ने 2 लाख,सीएम देंगे 5 लाख
हादसे में जान वालों के परिजनों को पीएमओ ने 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। जबकि घायलों को 50000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया है। वहीं राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर भी पहुंचे।
इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि हम खतरनाक स्थिति में रह रहे लोगों को तत्काल स्थाई बस्तियों में शिफ्ट करने का फैसला करेंगे। बीएमसी घटना की जांच करेगी।
राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख प्रकट किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इन हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बुहत दु:ख हुआ। शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं। राहत और बचाव कार्य में सफलता की कामना करता हूं।
यह भी पढें:- मनीष ग्रोवर ने मांगी माफी, अब नहीं होगी महापंचायत
भांडुप और अंधेरी में 1-1 व्यक्ति की मौत
ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई के भांडुप में दीवार गिरने की घटना में एक 16 साल के लडक़े की मौत हो गई। वहीं अंधेरी इलाके में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई।
Aluminum scraps for sale Aluminium scrap tracking systems Scrap metal derivative production