सत्यखबर,चंडीगढ़ (रिज़वान अहमद)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष, जो 15 अगस्त 2022 को पूरे होंगे, के उपलक्ष्य में आज देश भर में आयोजित अमृत महोत्सव 75 के तहत पंचकूला में बच्चों की साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय और पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़ में अमृत महोत्सव (इंडिया@75) के तहत पंचकूला के सैक्टर 1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व केन्द्रीय जलशक्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राजयमंत्री श्री रतनलाल कटारिया ने किया। यह प्रदर्शनी 16 मार्च तक चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में भारत सरकार ने कई संकल्प लिए हैं। इन्हें पूरा करने के लिए हम दृढ़-प्रतिज्ञ हैं।
यह भी पढ़े… पलवल : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को देश भर में आयोजित अमृत महोत्सव 75 के तहत पंचकूला में बच्चों की साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विस्तार से फि़ल्म एवं चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बताया जाएगा ताकि युवा राष्ट्रीयता के प्रति जागरूक हों। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, शहीद सुखदेव, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, महात्मा गांधी के दांडी मार्च एवं अन्य आंदोलनों के बारे में प्रदर्शनी बारीकी अवलोकन किया। इस दौरान एक वीडियो के माध्यम से और स्वतंत्रता आंदोलन के वीरों की गाथा को दर्शाते कार्यक्रम का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंन्त्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को सत्याग्रह पर आधारित पुस्तक भी भेंट की गई।
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि देश में 75 स्थानों पर आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंन्त्री द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किये गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छुएगा और नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। यह साइकिल रैली शहर के विभिन्न चौराहों से गुजरती हुई लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति जागरूक करेगी। पाँच दिवसीय इस आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी का आयोजन सांस्कृतिक विभाग, हरियाणा व जिस प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज़ादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। महोत्सव को जन-भागीदारी की भावना में जन-उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। गृह मंत्री की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति का गठन किया गया है, जिसने विभिन्न आयोजनों की कार्य-योजना बनाई है। ये गतिविधियाँ 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले यानि आज 12 मार्च 2021 से शुरू हो रही हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर आज 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से 81 पदयात्रियों द्वारा नवसारी के दांडी तक 241 मील की पदयात्रा को हरिझंडी दिखाकर रवाना किया है । यह यात्रा 25 अप्रैल तक चलेगी। पदयात्रा के दांडी तक के मार्ग मे अनेक लोग भी शामिल रहेंगे।
International standards for Copper scrap Scrap Copper recovery Metal recycling industry updates
Copper cable extraction, Metal waste reutilization, Industrial Copper scrap