सत्यखबर,चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा स्वंय ट्रैक्टर पर बैठ कर अपनी पार्टी की जनता द्वारा चुनी गई महिला विधायकों से ट्रैक्टर को रस्से से खींचने की घटना को 21 वीं सदी का घौरतम अपराध करार देते हुये कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की इस घटना पर चुप्पी का कडा संघान लेते हुये कहा की गांधी परिवार राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी के महिला सश्क्तिकरण एवं दलित भाईचारे की समृधि करने की मूल भावना का घोर दुश्मन बन चुका है।
यह भी पढ़े… पंजाब के विधायकों के खिलाफ हरियाणा करवाएगा एफआईआर,उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच
चुघ ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा करके महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया। यह बहुत चैंकाने वाला था कि पूर्व मुख्यमंत्री ट्रैक्टर पर बैठे हैं और उनकी पार्टी की महिला सदस्य उसे खींच रही हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक राजनीतिक संदेश देना चाहते थे, लेकिन क्या यह किसी महिला के सम्मान के एवज में किया जा सकता है। वहां मौजूद कांग्रेस के किसी भी पुरुष सदस्य ने हस्तक्षेप नहीं किया।
चुघ ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके इस कुकृत्य के लिए हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष के पद से हटा कर उनकी विधानसभा सदस्यता को खत्म करने की मांग की।
चुघ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस मामले में उनकी चुप्पी दर्शाती है कि उनकी पार्टी में महिलाओं को ऐसा काम दिया जाता है, जिन्हें पुरुष सदस्य भी करने को तैयार नहीं होते।
चुघ ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का आह्वान करते हैं, तो दूसरी तरफ हुड्डा उनका स्तर गिराते हैं। ट्रैक्टर पर बैठकर महिला विधायकों को उसे खींचने पर मजबूर करते हैं। उन्होंने कांग्रेस कही जाने वाली एक फैमिली एंटरप्राइज के लिए यह सब किया है।
चुघ ने कहा की देश की आधी आबादी का अपमान उस दिन किया गया जिस दिन पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा था।
चुघ ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ,चिरयुवा राहुल गांधी एवं प्रियंका वाड्रा को कठघरे में खडा करते हुये कहा की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की इस घिनौनी हरकत पर मौन साध कर गांधी परिवार उपरोक्त हदय विध्यारक घटना का समर्थक बन गया है।
Aluminium recycling industry insight Aluminium recycling process innovation Metal reprocessing plant