भाजपा की मण्डल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: भाजपा सफीदों मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक सोमवार को नगर की लैय्या धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं मुख्यवक्ता सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य रहे। वहीं प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंहख्, सफीदों मण्डल प्रभारी सियाराम गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा व पूर्व विधायक कली राम पटवारी ने भी शिरकत की। बैठक में मण्डलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा दिया। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास कर रहे हैं। प्रदेश का कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं है। कोरोना महामारी के दौरान केंद्र व राज्य सरकार ने बेहतरीन कार्य करके दिखाया है। सरकार ने हर आदमी हरसंभव सहायता पहुंचाने का कार्य किया।
यह भी पढ़ें:-
सरकार ने कोरोना पीडि़तों को आक्सीजन, दवाईयां व वैक्सीन पहुंचाई। महामारी के दौरान पार्टी के प्रत्म्येक कार्यकत्र्ता ने लोगों तक मास्क व सेनेटाईजर पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के लिए जोरदार पौधारोपण अभियान चलाया। वर्तमान में पूरे देश में नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जोरों से चल रहा है। इसके अलावा संभावित तीसरी लहर से लडऩे के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। अपने संबोधन में प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया की सरकार हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 550 साल पुराने राम मंदिर व जम्मू काश्मीर मुद्दे को हल करके दिखाया। एक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर कविता शर्मा, रवि थनई, शिवचरण गर्ग, एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल, रणबीर बिटानी, अखिल गुप्ता, रमेश शर्मा, कमलदीप अत्री, सत्यवान चहल, ललित मित्तल, रामरती वर्मा, राजकुमारी सहल, सुदेश जांगड़ा, सक्षम भाटिया, सुनील लाड़वाल व गौरव भाटिया मौजूद थे।
Aluminium scrap inventory management software Aluminium recycling management Industrial scrap metal assessment