मुख्यमंत्री ने किसानों से किया सौर ऊर्जा को अपनाने का आह्वान
जींद, महाबीर मित्तल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम-कुसुम) सोलर वाटर पंपिंग का शुभारंभ किया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों में किया गया। मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के बिजली एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन वाटर पंप का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को जिला में लाइव प्रसारण किया गया। लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिला के किसानों को सौलर ऊर्जा पंप के प्रमाण पत्र भी वितरित किए। सोलर वाटर पंपिंग का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सौर ऊर्जा को सिंचाई क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि हर खेत को पानी मिलें, इस संकल्प को पूरा करने में सौर ऊर्जा कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में अब तक 25897 सौलर पंप लगाए गए है। सरकार का लक्ष्य 5० हजार सौलर पंप लगाने का है। इस दिशा में सरकार तीव्रता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 8० लाख एकड़ भूमि उपजाऊ है, जिस पर कृषि हो रही है। इसका 75 प्रतिशत ही सिंचित है। शेष रहे 25 प्रतिशत को सिंचित क्षेत्र में तबदील करने के लिए सूक्ष्म सिंचाई की ओर आगे बढऩा होगा। सरकार फव्वारा व ड्रिप सिस्टम तकनीक को आगे बढ़ा रही है। सौर ऊर्जा इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात वर्ष पूर्व सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत काम हुआ। अब सरकार ने इस क्षेत्र को बढ़ाया है। इस वर्ष ही 15 हजार सौर ऊर्जा पंप कनैक्शन दिए गए है। 5० हजार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सरकार सौर ऊर्जा पंप लगाने पर 75 प्रतिशत सब्सिडी किसान को दे रही है।
यह भी पढ़ें:- Bulli Bai प्रकरण में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता उत्तराखंड से मुख्य हैंडलर महिला आरोपी भी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दुनिया ग्लोबल वार्मिंग का मुकाबला कर रही है। सौर ऊर्जा जलवायु परिवर्तन में संतुलन बनाने में सहायक है। यूएनओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सौर ऊर्जा की दिशा में आगे बढऩे के लिए सांझे मंच की वकालत की है। उन्होंने कहा कि 2०2०-21 में प्रदेश में 15 हजार सौलर पंप लगाए गए है जो देशभर में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि सौलर पंप लगाने से किसान के खेत को सिंचाई मिलेगी वहीं उसके खर्चों में भी कमी आएगी। किसान की आयु दौगुनी होने में यह एक सहायक होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा का वातावरण ऐसा है कि पूरे साल भर में 32० दिन हम सूर्य की रोशनी का भरपूर उपयोग कर सकते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। सरकारी भवनों पर सौलर ऊर्जा सैट लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में 33० गोशालाओं को भी सौलर सैट ऊर्जा के लिए दिए गए है। सरकार बायो गैस एनर्जी की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर उपायुक्त नरेश नरवाल, एडीसी साहिल गुप्ता, एपीओ अमित कुमार व सौलर ऊर्जा पंप के लाभार्थी मौजूद रहे।
Copper scrap market differentiation Copper scrap storage practices Scrap metal volume assessment
Recycling Copper cables for cash, Metal repurposing centers, Copper recycling facility
многопрофильный медицинский центр где купить справку медицинскую официальная медицинская справка задним числом