सफीदों, (महाबीर मित्तल)
संघ व बीजेपी के प्रयासों से भारतीय मुसलमानों में राष्ट्रवाद की भावना अपेक्षाकृत प्रबल हुई है। भारतीय मुसलमान अब यह समझने लगा है कि भारत सांझी विरासत का देश है। यह बात मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक एवं हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा ने कही। वे मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मार्गदर्शक इंदे्रश कुमार द्वारा आयोजित वेबीनार में शिकरत करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बता दें कि वेबीनार में काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लक्षद्वीप, गोआ, गुजरात से लेकर असम और मनीपुर तक के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अकबर खान राणा ने कहा कि हम इस देश में सदा मिल-जुलकर रहना है। इसके लिए धार्मिक तौर पर हमें विनम्रता का भाव पैदा करना होगा तथा दूसरे धर्मों के प्रति आदर भाव रखना होगा।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा वेबीनार आयोजित
उन्होंने मुसलमानों से आह्वान किया कि वे श्रीराम मंदिर निर्माण में बढ़चढक़र भाग ले तथा मंदिर निर्माण के प्रति सकारात्मक रूख अख्तियार करें। उन्होंने मंच के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आगामी 15 जनवरी 2021 से 27 फरवरी 2021 तक धन संग्रहण कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लें तथा श्रीराम को इमामे-ए-हिन्द मानने वाले मुस्लिम समुदाय से योगदान एकत्रित करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान 1948 से काश्मीर में समस्याओं को पैदा करने का प्रयास कर रहा है। जो भारतीय मुस्लमान 1947 में विभाजन के पश्चात पाकिस्तान चले गये उनकी स्थिति वहां दयनीय है और वो देशरहित व्यक्तियों की तरह रह रहे हैं। पाकिस्तान ने आज तक उन 1.40 करोड़ लोगों को नागरिक्ता नहीं दी है और मोहाजिर के रूप में रहते हुए अब वह अपने अलग देश की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलने और आलोचनाओं की परवाह किए बगैर अपने कार्य को लगातार जारी रखना है। अगर हम दृढ़ विश्वास, साहस, निरंतरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हम अपने मिशन में निश्चित तौर पर सफल होंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=VqnF52PCQAY
Aluminium scrap CNC cutting Aluminium waste reduction strategies Scrap metal reclaiming services