सत्य खबर, उज्जैन । महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की भस्म आरती में हिंदू बनकर शामिल हुए मुस्लिम युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कर्नाटक का मोहम्मद यूनुस मुल्ला मुंबई की रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड खुशबू यादव के साथ उज्जैन आया था। उसके पास आधार कार्ड अभिषेक दुबे के नाम का था। इसी के जरिए उसने मंदिर में एंट्री की। आरती में रीति-रिवाजों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर पाने पर मंदिर कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की। आधार कार्ड की फोटो से चेहरा नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास मिला अभिषेक दुबे नाम का आधार कार्ड किसी दोस्त का है।
पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड के पेरेंट्स को उज्जैन बुलाया है। खुशबू ने खुद को मुंबई में फैशन डिजाइनर बताया है। उसका कहना है कि यूनुस उसका वर्कर है। बुधवार सुबह की भस्म आरती में यूनुस ने अभिषेक दुबे नाम से बुकिंग कराई थी। खुशबु ने यूनुस को अपना भाई बताकर एंट्री दिलाई थी। कर्मचारियों के पूछने पर भी युवती उसे अपना भाई ही बताती रही। जब यूनुस का असली आधार कार्ड सामने आया तो हकीकत सामने आई। पुलिस ने आरोपी पर धारा 420 में केस किया है। उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को हिरासत में लिया गया है।
होटल मालिक ने नहीं दिया था रूम
यूनुस, खुशबू के साथ महाकाल मंदिर के नजदीक होटल में भी रुका था। वहां उसने अपना असली आधार कार्ड दिखाया था और खुशबू ने अपना। होटल कर्मचारियों को लव जिहाद का मामला लगा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद होटल मालिक ने दोनों को अपने यहां कमरा देने से मना कर दिया था। हालांकि, तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
वक की हरकतों पर हुआ शक
यूनुस सबसे आगे की कतार में बैठा था, लेकिन उसकी हरकतों से कर्मचारियों को शक हुआ। वह हिंदू रीति-रिवाजों का पालन ठीक ढंग से नहीं कर पा रहा था। मंत्र पढ़ने में भी वह अटक रहा था। इसके बाद युवक को रोककर पूछताछ की गई। जब उसका आधार कार्ड से मिलान किया गया तो चेहरा नहीं मिल सका। सख्ती से पूछताछ की तो यूनुस ने अपनी सही ID दिखाई। इसमें युवक का नाम मोहम्मद यूनुस मुल्ला, निवासी कर्नाटक लिखा है। फर्जी मामला सामने आते ही कर्मचारियों ने तत्काल सूचना मंदिर की पुलिस चौकी और अधिकारियों को दी।
हमने पुलिस को सौंप दिया मामला
मंदिर समिति प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने कहा कि यह मामला फ्रॉड का है, इसीलिए पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस की पूछताछ के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। CSP पल्लवी शुक्ला ने बताया कि मंदिर समिति से सूचना मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Scrap aluminium byproduct reclamation Aluminium scrap secondary processing Metal recycling depot