सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
मेजर ध्यानचंद सचमुच हॉकी के जादूगर थे। जिन्होंने हॉकी के खेल में दुनिया में अपना परचम लहराया। यह बात शहीद भगत सिंह अकादमी नरवाना के प्रधान व समाजसेवी भारत भूषण गुप्ता ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कही। भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि हॉकी स्टिक पर उनकी इतनी पकड़ थी कि यदि एक बार उनकी हॉकी से गेंद छू भी गई, तो वह गोल करने से नहीं चूकी। इसलिए ना केवल भारत वर्ष बल्कि दूसरे देशों के हॉकी खिलाड़ी भी कहा करते थे कि मेजर ध्यानचंद तो हॉकी के जादूगर हैं। उन्होंने कहा, एक बात यह भी साफ है कि हॉकी खेल का नाम आए और उसमें मेजर ध्यानचंद का नाम ना लिया जाए तो यह कभी हो नहीं सकता। ऐसे हॉकी के धुरंधर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को पुण्यतिथि पर वे विनम्र अभिवादन करते हैं और उनके चरणों में नतमस्तक होकर संकल्प करते हैं इस खेल को आगे बढ़ाने में सदा प्रयासरत रहेंगे।
Aluminium scrap value chain Aluminium scrap transport logistics Metal scrap reuse