सत्यखबर, नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार और मंत्रिमंडल में फेरबदल करेंगे। जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम शाम 6 बजे रखा गया है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एक बड़े फेरबदल के तहत मंगवलार को कर्नाटक, गोवा और हरियाणा समेत कई राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए। वहीं ज्तोतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल और नारायण राणे को एक दिन पहले ही दिल्ली बुला लिया गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता लेंगे शपथ
आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में से 24 नए नाम फ ाइनल हो चुके हैं। नियमों के अनुसार मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। अभी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री थे। इस लिहाज से 28 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश थी। वहीं 11 मौजूदा मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मोदी 39 मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। वहीं आज जिन 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें कुछ मौजूदा राज्यमंत्री भी होंगे। जिन्हें कैबिनेट में प्रमोट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें… हरियाणा के इस मंत्री ने दिया मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा
कैबिनेट रीशफल में कई राज्यमंत्रियों को प्रोमोट किया जा सकता है। इनमें अनुराग ठाकुर, जीके रेड्ड, मनसुख मांडवया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला के नाम शामिल हैं।
जानिए टीम मोदी के नए चेहरों के नाम
Aluminium scrap value chain Aluminium scrap partnership opportunities Scrap metal price volatility