सत्यखबर, पानीपत
बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लाेनिक सर्कुलेशन के कारण माॅनसून फिर से सक्रिय हाे रहा है। गुरुवार रात से 23 अगस्त तक माॅनसूनी बारिश के आसार बन गए हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ उमस से निजात मिल जाएगी। तीन-तीन सिस्टम के साथ बन जाने के कारण जुलाई में माॅनसून बारिश ने पिछले 9 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया था। इस बार सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। माॅनसूनी टर्फ रेखा के हिमालय की तलहटियाें की तरफ बढ़ जाने के कारण 10 अगस्त से माॅनसून रूठ गया था। तभी से उमस और गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया था। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। रात का तापमान भी 28 डिग्री तक पहुंच गया है। हवा में आद्रता की मात्रा 90 प्रतिशत तक हाे गई है। दाे दिन से हवाओं की रफ्तार 20 किमी से घटकर 7 किमी हाे गई है।
ये भी पढ़ें… जम्मू कश्मीर में भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, एक की मौत, चार घायल
मंगलवार काे अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह आसमान साफ रहा लेकिन दाेपहर से बादलाें का छाना शुरू हाे गया। वरिष्ठ माैसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन जाने के कारण साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बन गया है। इस कारण उत्तरी-पूर्वी हवाओं संग नमी आ रही है। माॅनसूनी टर्फ रेखा उत्तर की तरफ बढ़ रही है। इससे गुरुवार रात से 23 अगस्त तक गरज-चमक संग बारिश के आसार बन रहे हैं। बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
Aluminium scrap reclaiming Scrap aluminium material repurposing Metal recycling certifications
частная клиника широкого профиля в Москве купить медсправку без врачей купить мед справку задним числом