सत्य खबर, नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात में भी पारा चढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पारा 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है तो गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान समेत देश के कई भागों में पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।
आसमान में बादल न होने से सूरज की किरणें सीधी धरती पर पड़ रही हैं जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। आज भी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के उम्मीद है। इसके अलावा गुरजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज लू चलने की संभावना हैं।
इस बीच आज कई जगहों पर बारिश के आसार भी है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर शनिवार तक दक्षिण भारतीय राज्य केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
23 से 25 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 23 से 25 मार्च के दौरान इस क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली भी गिरेगी।
Scrap aluminium residual waste management Aluminium recycling governance Metal recovery and repurposing solutions