सत्य खबर, कुरुक्षेत्र
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत का विवाद एक बार फिर सामने आया। चढ़ूनी ने राकेश टिकैत पर निशाना साधा। चढ़ूनी ने भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को कुरुक्षेत्र की धरती से सीधा जवाब दिया है। चढूनी ने संयुक्त किसान मोर्चा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत खुद दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। बाकी लोग भी राजनीतिक दलों में सक्रिय रहते हैं। राष्ट्रीय किसान माेर्चा तीनों कृषि कानून और एमएसपी के विरोध में संघर्ष को लेकर बनाया था। राजनीतिक फैसला हर संगठन का अपना है।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कि अध्यक्षता में पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय की। उन्होंने कहा कहा पंजाब में सयुंक्त संघर्ष पार्टी कि दस सीटाें पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश के किसान उनके उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ लोगों के बीच में जाएंगे। चढूनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी कांड का किसान चुनाव में बदला लेगी। प्रदेश से बड़ी संख्या में किसान उत्तर प्रदेश चुनाव में जा रहे हैं। पंजाब चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में डेरा डाला जाएगा।
प्रदेश में सरकारी नौकरी नहीं
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा इन किसानों के आश्रित परिवारों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग कर रहा है। पंजाब में इन किसानों के परिवार में एक सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद दी जा रही है। प्रदेश में केवल पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। यहां पर भी सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। आंदोलन में घायलों को भी मदद देने का भरोसा दिया था, लेकिन इनकी मदद नहीं की जा रही है।
सरकार ने किसानों से वायदा खिलाफी कर विश्वासघात किया है। सयुंक्त किसान मोर्चा के लिखित आश्वासन के बाद किसान आंदोलन को स्थगित किया गया था। सरकार ने पत्र में किसानों की सभी लंबित मांगो पर सहमति जताई थी, लेकिन सरकार ने अभी तक अपने वायदे के अनुसार कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। आज देश का नौजवान रोजगार के लिए विदेश में पलायन करने को मजबूर है। मिशन पंजाब के माध्यम से व्यवस्था परिवर्तन का बिगुल बजाया है। इस मौके पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश बैंस, हरपाल सुढल, कृष्ण कलाल माजरा, होशियार गिल, पूनम रेढू, सुकरमपाल बैनीवाल मौजूद रहे।
Aluminium scrap buyback Aluminium recycling ecosystem Metal scrap treatment
vegas grand casino
vegas grand casino