सत्य खबर, अम्बाला
धुंध के कारण विजिबिल्टी काफी कम रही है| धुंध होने की वजह से वही वाहनों की रफ्तार पर रोक दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके|
कई दिनों से अभी अंबाला मे सिर्फ सुबह शाम की ही ठण्ड पड़ रही थी| दिन के मौसम में गर्मी महसूस की जा रही थी| जिस कारण लोगों ने अभी ज्यादा गर्म कपडे भी नहीं निकाले थे| लेकिन आज जब लोग सुबह उठे तो पूरा शहर घने कोहरे की आगोश में था| घना कोहरा पड़ने से लोगों ने गर्म कपडे भी पहन लिए और खासकर सुबह कि सैर करने वाले लोगों ने इसका पूरा आनंद लिया|
सुबह सैर करने आये वालो ने बताया कि अंबाला में कई दिनों से दिन का मौसम गर्म था| लेकिन आज इस धुंध ने मौसम सर्द कर दिया| जिससे सैर करने का मज़ा दोगुना हो गया| उन्होंने कहा कि वो हर रोज सैर करने करने आते है लेकिन आज धुंध के कारण कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है |
बहराल अंबाला मे आज मौसम की पहली धुंध देखने को मिली| जिससे सुबह की सैर करने वाले लोगों ने मौसम की इस पहली धुंध का लुत्फ़ उठाया| लेकिन इस धुंध के कारण विजिबिल्टी काफी कम हो गई है और वाहनों कि रफ़्तार भी काफी कम दिखाई दी|
Aluminum recycling transport Aluminium recycling waste optimization Scrap metal recycling solutions
многопрофильная медицинская клиника экспертизы временной нетрудоспособности Москва где можно сделать справку медицинскую где сделать справку медицинскую из поликлиники
batmanapollo.ru