सत्यखबर,हरियाणा
हरियाणा में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है| मंगलवार को फरीदाबाद, करनाल, यमुनानगर, जींद समेत अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। पहाड़ों पर भारी बारिश के अलावा यमुनानगर में हुई जोरदार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। यहां जोरदार बारिश से नांगल ड्रेन टूटने के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया।
करनाल में तो बारिश ने 52 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। यहां 24 घंटे में 190 एमएम बारिश हुई। इससे पहले 15 जुलाई 1968 में 24 घंटे में हुई थी रिकार्ड 242 एमएम बारिश हुई थी। लगातार चार घंटे तक हुई बारिश ने स्मार्ट सिटी की हर सड़क को नाले में तब्दील कर दिया। सीवरेज ओवरफ्लो हुए, घरों में भी पानी घुस गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब दो दिन तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।
इन जिलों में हुई इतनी बारिश
फरीदाबाद : 27.5 एमएम
यमुनानगर : 30 एमएम
सिरसा : 4 एमएम
जींद : 29 एमएम
हिसार : 10 एमएम
पानीपत : 16.6 एमएम
कुरुक्षेत्र : 10.4 एमएम
कैथल :17.4 एमएम
फतेहाबाद- 20 एमएम
बारिश की वजह से प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ था जो मंगलवार को 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान गिरने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्म, जानिए कहां-कहां हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून हरियाणा में पूरी तरह से छा गया है। अब मानसून की बारिश धीमे-धीमे होगी। क्योंकि मानसून टुकड़ों में आगे बढ़ता है। पूर्वी हरियाणा में भी बारिश के आसार हैं।
Market trends in aluminum scrap recycling Aluminium scrap continuous improvement Metal waste processing solutions