सत्यखबर, यमुनानगर
बता दे की प्रतापनगर थाना के क्षेत्र के बेलगढ़ के पास खनन को लेकर उत्तर प्रदेश व हरियाणा के ठेकेदारों में रविवार को विवाद हो गया। उत्तर प्रदेश की पीएसी अवैध रूप से जिला के ठेकेदारों को पकड़ने के लिए हरियाणा की सीमा में घुस गई। मामला तनावपूर्ण हुआ तो यमुनानगर व बिलासपुर के डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। यमुनानगर पुलिस उत्तर प्रदेश पीएसी के नौ कर्मचारियों को जीप में बिठाकर थाना प्रतापनगर में ले गई। मामले को सुलझाने के लिए सहारनपुर के डीएम को बुलाया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस रविवार को बेलगढ़ खनन जोन के पास हरियाणा सीमा में पहुंच गई। पुलिस ने खनन सामग्री से भरे तीन डंपरों को इस आरोप में पकड़ लिया कि वे उत्तर प्रदेश की सीमा से खनन कर लाए हैं, जबकि यमुनानगर की मुबारकपुर रायल्टी कंपनी के कर्मचारी इससे साफ मना करते रहे। उन्होंने कहा कि वे अपनी खनन साइट पर ही खनन कर रहे हैं। वे यमुना नदी को पार कर उत्तर प्रदेश की सीमा में नहीं गए हैं, परंतु उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और खनन सामग्री से भरे डंपरों को जबरदस्ती उत्तर प्रदेश ले जाने लगे।
वहीं इस पर रायल्टी कंपनी के कर्मचारी उप्र पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। तभी थाना प्रतापनगर से भी पुलिस पहुंच गई। दोनों राज्यों की पुलिस में टकराव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना पाते ही डीएसपी यमुनानगर राजिंद्र सिंह व डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस से बात की। साथ ही उनसे पूछा कि क्या उनके पास कोई वीडियो या फोटो सबूत के तौर पर है जिससे ये पता चल सके कि तीनों डंपर उत्तर प्रदेश की सीमा में खनन कर रहे हैं, परंतु वे कोई सबूत नहीं दिखा सके।
Aluminum manufacturing scrap Scrap aluminium insurance Scrap metal reuse