सत्यखबर, शिमला
Congress wins in Himachal Pradesh पहाड़ के सियासी रण में कांग्रेस मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर बढ़ रही है. रुझान बता रहे हैं कि यहां कांग्रेस सत्ता में काबिज होने जा रही है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद पर कौन होगा इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. इसी बीच प्रदेश में एक बार फिर सूबे की कमान संभालने के लिए वीरभद्र सिंह के परिवार ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है.
कांग्रेस पार्टी ने अब तक 35 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 पर आगे चल रही है। भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 12 पर आगे है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। MCD में जीत दर्ज करने वाली AAP यहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है।
इधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चुनावी नतीजों पर कहा- हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं। राज्य के विकास के लिए हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
जयराम ठाकुर के 11 मंत्रियों से 5 चुनाव हारे
जयराम सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर से चुनाव हार गए हैं। कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया से चुनाव हार गईं।
Also check these links:
गुजरात में खिल गया कमल, BJP ने बनाया नया रिकॉर्ड… जानिए किसने कितनी सीटें जीती
हिमाचल: विधायकों को सेफ हाउस में रखेगी कांग्रेस, जानिए क्या सता रहा डर
जिंदा महिला के सरेआम कर डाले टुकड़े, जानिए कहां का है मामला
जयराम कैबिनेट में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से चुनाव हार गए। सुरेश भारद्वाज पिछला चार चुनाव शिमला शहरी सीट से जीते थे। BJP हाईकमान ने इस बार भारद्वाज की सीट बदलते हुए उन्हें कसुम्पटी सीट से टिकट दिया था।
सोलन जिले की कसौली सीट से चुनाव लड़ने वाले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल को कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने हरा दिया है।शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी चुनाव हार गए। मनाली सीट पर गोविंद सिंह ठाकुर को कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने हराया।
सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल में जीत के बाद कांग्रेस में CM चेहरे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। इसमें हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर विचार किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह हिमाचल के मंडी से सांसद हैं। वह हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।Congress wins in Himachal Pradesh
Aluminium scrap risk management Aluminium product recovery Recycling process optimization
Metal waste reclamation plant Ferrous material recycling compliance training Scrap iron reclaiming solutions
Ferrous material purchasing, Scrap iron storage, Metal waste baling services