सत्य खबर, चण्डीगढ़। हरियाणा में हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव में दीपेंद्र हुड्डा खेमे ने धूम मचा दी है। दूसरे सभी नेताओं को पछाड़ते हुए। दीपेंद्र गुट सभी पर भारी पड़ा है। प्रदेश के 26 जनरल सेक्रेटरी में से 21 और 31 में से 24 जिलाध्यक्ष पदों पर दीपेंद्र खेमे ने जीत दर्ज की है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लगभग 2 लाख वोटों के अंतर से दिव्यांशु बुद्धिराजा आगे हैं। यही नहीं बुद्धिराजा ने देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
अंबाला शहरी,ग्रामीण, कालका, तोशाम, आदमपुर, यमुनानगर समेत लगभग सभी विधानसभा अध्यक्ष पद पर दीपेंद्र हुड्डा समर्थकों ने जीत दर्ज की है। वहीं रोहतक,सोनीपत लोकसभा और जींद, भिवानी, अंबाला, पानीपत व हिसार ग्रामीण जैसे जिलों में भी एक तरफा हुड्डा खेमे का वर्चस्व कायम है। 90 में से लगभग 75 विधानसभा में दीपेंद्र समर्थकों ने जीत दर्ज की। प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए 6 में से 5 उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा खेमे से है। एक बार फिर यूथ कांग्रेस के चुनाव में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे की धूम देखने को मिली है। ज्यादातर जिला और विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दीपेंद्र समर्थकों ने जीत दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी उनके समर्थक दिव्यांशु बुद्धिराजा की जीत हुई है। उन्होंने लगभग 2 लाख वोटों के अंतर से बहुमत हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक किसी उम्मीदवार ने प्रदेश अध्यक्ष चुनावों में इतने वोटों से जीत दर्ज नहीं की है। इतने बड़े अंतर से जीत के बाद अब बुद्धिराजा को इंटरव्यू की एक औपचारिक प्रक्रिया से गुजरना है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुने गए 6 में से पांच उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा खेमे से हैं। बड़ी बात है कि चुनाव में 26 जनरल सेक्रेटरी में से 21 और 31 में से 24 जिलाध्यक्ष दीपेंद्र हुड्डा खेमे के हैं। दक्षिण हरियाणा के सभी जिलों में हुड्डा खेमे ने क्लीन स्वीप किया है। ऐसा ही प्रदर्शन अंबाला जींद भिवानी और हिसार ग्रामीण में रहा है। इतना ही नहीं अंबाला शहरी,ग्रामीण, कालका, तोशाम, आदमपुर, यमुनानगर समेत लगभग लगभग सभी विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी दीपेंद्र समर्थकों ने जीत दर्ज की है। 90 में से लगभग 75 विधानसभाओं में दीपेंद्र हुड्डा खेमे का वर्चस्व रहा है।
बता दें कि कांग्रेस में युवा संगठन नेतृत्व का चयन वोटिंग के जरिए होता है। पिछले कई सालों से दीपेंद्र हुड्डा समर्थक उम्मीदवार ही चुनाव जीतते आ रहे हैं।
Aluminum scrap recovery Aluminium recycling distribution Scrap metal reclaiming and reuse