सत्य खबर,पानीपत।
लाकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश जाने वाली सभी बसें पिछले डेढ़ माह से बंद हैं। जबकि अब 15 जून के बाद उत्तर प्रदेश के लिए बसें चलेंगी। नए रोटेशन भी तैयार किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि सबसे ज्यादा बसें पंजाब व उत्तर प्रदेश के लिए चलाई जा सकती हैं। फि लहाल रोडवेज ने अभी तक पंजाब के जालंधर, अमृतसर, लुधियाना व डेरा व्यास के लिए बसें चलाई हैं। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। अगर 15 जून को उत्तर प्रदेश की बसें भी बहाल हो जाती है तो यात्रियों की काफी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के लिए लाकडाउन से पहले शामली, लखनऊ व मेरठ के लिए सबसे ज्यादा बसें चलती थी। इन्हीं रूट से रोडवेज की कमाई सबसे ज्यादा होती है। अब उत्तर प्रदेश में भी काफ ी हिस्से अनलाक हो चुके हंै। लेकिन 15 जून तक प्रदेश की बसें बंद हैं। इसके बाद रोडवेज की सभी बसें बहाल हो जाएगी। वहीं फिलहाल 1100 करोड़ के घाटे में चल रहे हरियाणा रोड़वेज व करीब 1 करोड़ के घाटे में चल रहे पानीपत डिपो को कुछ राहत मिलेगी। बता दें कि पानीपत डिपो में सबसे ज्यादा कमाई उत्तर प्रदेश से ही होती है। यही वजह है कि पानीपत डिपो की उत्तर प्रदेश जाने वाली बसों को सबसे बाद में बंद किया गया था।
उत्तर प्रदेश में यहां चलेंगी इतनी बसें
शामली 12 बसें
लखनऊ 4 बसें
हरिद्वार 10 बसें
मेरठ 2 बसें
मथुरा 6 बसें
बागपत 2 बसें
Scrap aluminium handling and storage Scrap aluminium utilization Metal recovery services