सत्य खबर,चंडीगढ़, सतीश शर्मा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर से जेल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। इस बार उन्हें एंडोस्कोपी के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में ले जाया गया है। राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के एम्स में लाया गाया है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह दो अलग-अलग मामलों में जेल में सजा काट रहा है। उसे दो साध्वी के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा मिली है और वहीं एक पत्रकार की हत्या के मामले में उसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
इससे पूर्व भी 8 जून को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही नहीं इससे पूर्व भी राम रहीम ने 3 जून को पेट दर्द की शिकायत जेल अधिकारियों से की थी। जिसके बाद रोहतक पीजीआई में मेडिकल चेकअप कराया गया। इस दौरान राम रहीम ने पीजाई रोहतक में कोविड टेस्ट कराने से मना कर दिया था।
राम रहीम को हो चुका है कोरोना
पीजीआई के बाद में राम रहीम को आगे की जांच के लिए भारी पुलिस सुरक्षा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था। जहां उसका कोरोना टेस्ट हुआ तो पता चला कि वो कोविड पॉजिटिव है। इसके अलावा दो महीने पहले राम रहीम को पैरोल मिली थी। पैरोल के लिए दिए गए आवेदन में मां की बीमारी का जिक्र किया था।
वहीं राम रहीम की पिछले पैरोल के निवेदन पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। पिछले साल राम रहीम सिंह को मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी। राम रहीम को मिली ये पैरोल गुप्त तरीके से दी गई थी, लेकिन ये पूरा मामला बाद में उजागर हो गया था और हरियाणा सरकार की इससे काफी किरकिरी हुई थी।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्म, जानिए कहां-कहां हुई बारिश
सुरक्षा के चलते पहले ही करनी पड़ती है जेल वापिसी
वहीं जेल से बाहर राम रहीम की सुरक्षा हरियाणा सरकार व हरियाणा पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। सबसे बड़ी परेशानी है राम रहीम के समर्थकों की बड़ी संख्या। जैसे ही उनके समर्थकों को उनके जेल से बाहर आने का पता चलता है वो भारी संख्या में उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। जिन्हें संभालना पुलिस के लिए महाभारत हो जाता है। इसलिए उन्हें हर बार तय समय से पहले ही जेल में वापिस लाना पड़ता है।
Copper scrap reception Copper scrap recycling value Scrap metal processing
Copper cable scrap purchase, Sustainable scrap metal practices, Copper scrap circular economy
Scrap metal disposal center Ferrous metal pricing Iron waste repurposing centers
Ferrous metal recycling plant, Iron reclaiming depot, Industrial scrap metal recycling