सत्य खबर, नई दिल्ली
रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 47वां दिन है। इस बीच रूस के चेचन्या गणराज्य के प्रमुख द्वारा दावा किया गया है कि, रूस फिर से कीव पर हमला करेगा और उसे अपने कब्जे में लेगा। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल किए जाने का दावा किया है। इसका प्रयोग ड्रोन के माध्यम से किया गया था।
बूचा में कई महिलाओं को बनाया गया था बंधक- यूक्रेन
यूक्रेनी संसद की मानवाधिकार कमिश्नर ने दावा किया है कि, बूचा में रूसी सैनिकों ने महिलाओं व युवतियों से दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि, करीब 25 युवतियों को बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा गया था। इनमें से कईयों की उम्र 14 से 24 साल के बीच है। उनके साथ रोज मानसिक व शारीरिक शोषण किया गया। उन्होंने बताया कि, बंधक बनाई गई युवतियों में अब ज्यादातर गर्भवती हैं।
रूसी हमलों में 186 लोगों की मौत
यूक्रेन पर रूसी सेना की ओर से किए गए हमलों में अब तक 186 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 344 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़े यूक्रेन के महाभियोजक की ओर से जारी किए गए हैं।
*कैराना विधायक नाहिद हसन पर योगी सरकार का एक ओर प्रहार, जानिए इस बार क्या हुआ*
बेलारूस से पूर्वी यूक्रेन में तैनात होगी रूसी सेना
कीव खाली करने के बाद रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को केंद्रित कर रही है। इस बीच ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, बेलारूस से रूसी सेना को हटाकर पूर्वी यूक्रेन में तैनात करने की तैयारी की जा रही है, जिससे यूक्रेन में चल रहे सैन्य अभियान को गति मिल सके। 500 से ज्यादा महिलाओं को रूस ने बनाया बंदी- यूक्रेनी डिप्टी पीएम
यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि, 500 से ज्यादा यूक्रेनी महिलाओं को भी रूसी सेना ने कैदी बनाया है। उनके साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है, उन्हें बैठने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा उनके बाल भी कटवा दिए गए हैं। मानवाधिकार कमिश्नर का दावा- बूचा में 25 युवतियों को बनाया गया था बंधक, रोज हुआ दुष्कर्म, अब कई गर्भवती
रूस-यूक्रेन जंग के बीच रासायनिक हथियारों के प्रयोग की आशंका के बीच यूक्रेनी सेना की एक रेजीमेंट ने दावा किया है कि, रूसी सेना ने मैरियूपोल में जहर बरसाया था। यह हमला यूक्रेन के सैनिकों पर किया गया। इसके लिए रूसी सेना ने ड्रोन का इस्तेमाल किया और हवा से कुछ जहरीले पदार्थ गिराए, जिसके बाद सांस लेने में समस्या हुई। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि, यह रूसी सैनिकों द्वारा रासायनिक हथियारों का पहला प्रयोग हो सकता है।
*कोरोना के मामले में गुरूग्राम फिर नम्बर वन पर, जानिए कितने मिले नए केस*
लोगों की जान जा रही है और हमें हथियार नहीं मिल रहे- जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर पश्चिम देशों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, हमें हर तरह के हथियारों की जरूरत है। यहां लोगों की जान जा रही है और पश्चिमी देश हथियारों की सप्लाई करने में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमें हथियार मिलेंगे तो हम मैरियूपोल को बचा सकेंगे।
Aluminium scrap theft prevention Scrap aluminum yard Metal scrap reclamation yard