सत्य खबर,पानीपत । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को करनाल लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ शहर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया की आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में जोरों से चल रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में नए कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 76500-88000 नंबर पर मिस कॉल कर कोई भी आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को अपनाने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है।
11 मार्च को शुरू हुए अभियान में अभी तक पार्टी से साढ़े तीन लाख से ज्यादा सदस्य जुड़ चुके हैं। 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर सुखबीर मलिक, कृष्ण अग्रवाल, राकेश मुंजाल, ऋतु अरोड़ा, वीरेंद्र आर्य, अनिल वर्मा और अनिल पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Aluminium recycling process Alloy aluminum recycling Scrap metal repurposing solutions