सत्य खबर, हिसार, ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 15 से 16 दिसम्बर तक हुई वर्ल्ड चैंपियन प्रतियोगिता में फरीदपुर के सन्दीप आर्य ने 36 घंटे 21 मिनट लगातार सूर्य नमस्कार करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। संदीप आर्य गुरुवार को हिसार पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विश्व रिकॉर्ड में 2 लाख से अधिक सूर्य नमस्कार की क्रियाएं की गई।
सन्दीप आर्य का पिछला विश्व रिकॉर्ड उन्हीं के नाम 17 घंटे 30 मिनट का था जो राजस्थान के कोटा में बनाया गया था। इस प्रतियोगिता में अलग अलग श्रेणियों में कई प्रतिभागियों ने रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं। जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल है। संदीप आर्य इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए पिछले छह महीनों से प्रतिदिन लगभग पांच घंटे का अभयास करते थे।
प्रतियोगिता से 5 दिन पहले छोड़ दिया था भोजन करना
प्रतियोगिता से लगभग पांच दिन पहले भोजन छोड़कर केवल जूस का सेवन किया. प्रतियोगिता के दौरान 36 घंटे के रिकॉर्ड में उनका 14 किलो वजन कम हो गया। अमेरिका से आई टीम ने इस सूर्य नमस्कार को वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया। यह रिकॉर्ड बनाकर सन्दीप आर्य ने हरियाणा का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।
स्वामी रामदेव से मिली प्रेरणा
संदीप आर्य की इच्छा है की कोई उनके इस रिकॉर्ड को तोड़े और फिर वह एक नया रिकॉर्ड कायम करें। संदीप ने बताया की वह 2010 से स्वामी रामदेव के संपर्क में है। उनसे उन्हें प्रेरणा मिली है की देश के लिए कुछ करते हुए एकबार फिर विश्व गुरु बने।
पहले आई ये दिक्कतें
संदीप आर्य ने कहा की यदि हम एलोपैथी को छोड़कर आयुर्वेद की तरफ ध्यान देंगे तो बिमारियों से बचे रहेंगे। रिकॉर्ड बनाने से पहले आई दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की लगभग छह महीने पहले उनके घुटने की नाड़ी ब्लॉक हो गई थी जिसके बाद यह समस्या दूर हो गई।
Aluminium scrap resources Scrap aluminium disassembly Scrap metal export procedures