सत्य खबर, चंडीगढ़, ब्यूरो रिपोर्ट
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसेडर परिणीति चोपड़ा के नागरिकता संशोधन कानून पर ट्वीट आने के बाद सरकार ने उनसे पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वो हरियाणा की ब्रांड एंबेसडर नहीं है। अभियान के सलाहकार योगेंद्र मलिक ने इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि परिणीति ने CAA के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के समर्थन में ट्वीट किया था। परिणीति चोपड़ा के ट्वीट के बाद सरकार ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है।
ये दी सफाई
योगेंद्र मलिक ने कहा कि साल 2015 में कुछ समय के लिए बनाया एंबेसेडर गया था. अब हरियाणा की बेटियां ही ब्रांड एंबेसेडर होंगी. हालांकि कोई यह नहीं बता रहा कि परिणीति चोपड़ा को कब हटाया गया। बतादें कि परिणीति चोपड़ा को खट्टर सरकार ने 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसेडर बनाया था। तब तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने परिणीति चोपड़ा को नामित करने का खुला विरोध किया था। उनके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी।
ट्वीट में परिणीति ने लिखी ये बात
फिल्म अभिनेत्री परिणीति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब को भूल जाइय। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए। अपने मन की बात कहने के लिए निर्दोष लोगों की पिटाई की जा रही है? ये बर्बर है।
Aluminium scrap green initiatives Scrap aluminum transportation Metal waste reutilization
Scrap metal reclaiming and reprocessing Ferrous waste reprocessing solutions Iron recovery
Ferrous material classification systems, Scrap iron removal, Metal recycling industry