सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला अम्बाला के प्रधान कमलजीत बख्तुआ को गत दिवस जानकारी मिली कि खंड नारायणगढ़ के चाणसौली गांव में कृषि विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण करने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व नेपाल के रहने वाले मेहमान मजदूर राशन नहीं मिलने के कारण परेशान है। जिला प्रधान ने खंड नारायणगढ़ प्रधान सुभाष धीमान व सचिव सतनाम सिंह के साथ गांव चाणसौली में जाकर प्रभावित परिवारों से सम्पर्क किया। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार उन्हें छोडक़र चला गया है जिसके बाद लगभग 20 दिन पहले प्रशासन ने सर्वे किया था लेकिन आज तक उन्हें सरकार व प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली। ग्राम सरपंच ने कुछ राशन जरूर दिया था। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में 18 मजदूर परिवारों के 64 सदस्यों को राशन देने के लिए लिस्ट बनाकर सौंपी। प्रशासन ने कहा कि राशन बीडीपीओ के माध्यम से जल्द पहुंचा दिया जायेगा लेकिन मजदूर परिवारों में छोटे बच्चों व महिलाओं की हालत को देखते हुए संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन की मदद पहुंचने तक स्वयं मजदूरों को कुछ राशन पहुंचाने के लिए कर्मचारियों से सम्पर्क किया तो श्री रमेश चन्द्र दहिया प्राध्यापक अर्थ शास्त्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेड़ी कला ने मानवता का सबूत देते हुए सभी 18 परिवारों को राशन किट देने बारे अपनी सहमति प्रकट की ओर दो घंटे में ही सभी परिवारों को राशन किट प्रदान कर दी गई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इस सहयोग के लिए जहां रमेश दहिया का आभार प्रकट करता है वहीं प्रशासन से भी अपील करता है कि उपमंडल नारायणगढ़ में जरूरतमंद मजदूरों व अन्य जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई जायेगी। संघ के प्रतिनिधिमंडल में सतीश सेठी, कमलजीत बख्तुआ, सुभाष धीमान व सतनाम सिंह शामिल थे।
Aluminium recycling outreach programs Aluminium scrap transport logistics Scrap metal reclamation and recovery center