सत्यखबर, जींद: लोक डाउन के बाद से अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जींद लगातार विभिन्न राज्यों से आये प्रवासियों की सेवा कर रहा है। इसी कड़ी में अग्रवाल समाज जींद द्वारा आज भी शेलटर होम व् रैन बसेरा में रह रहे प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। संस्था के सदस्यों ने आज पहले भिवानी रोड स्थित जयंती विद्या मंदिर स्कुल में विभिन्न राज्यों से आये प्रवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। उसके बाद संस्था के सदस्यों ने सिटी पुलिस स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा में यह प्रसाद बांटा। इसके साथ साथ संस्था द्वारा हांसी रोड स्थित भीड़ बड़ा बन में बंदरों को केले इत्यादि भी डाले गए। इस अवसर पर संस्था के प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा की कोरोना जैसी महामारी में जरूरतमन्दों की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है और इस सेवा में हम पूरी तरह से तत्पर हैं। उन्होंने कहा की वे अपनी टीम के साथ लगातार शेलटर होमों में जा जाकर प्रवासियों के सम्पर्क में रहते हैं। उन्हें खाद्य सामग्री इत्यादि उपलब्ध कराते हैं। उन्हें क्या क्या जरूरत है इस बारे उनसे रूबरू होते रहते हैं। उनकी जो जो समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर रामधन जैन, सावर गर्ग व् पवन बंसल ने कहा की आज पुरे देश में कोरोना महामारी अपने पांव पसारे हुए है। पूरा देश लोकडाउन है। प्रवासी शेलटर होमो में रुकने पर मजबूर हैं। मजदूरी करके दो वक्त की रोटी का जुगाड़ बनाने वाले गरीब लोग परेशान हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य है। कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इसके लिए सभी को अपनी अपनी आहुति जरूर डालनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल, सावर गर्ग, राम धन जैन, पवन बंसल, भारत सिंगला, सुशील सिंगला, सोनू जैन, गौरव जैन, बजरंग गर्ग, अनिल गर्ग, जय भगवान् सिंगला, बजरंग सिंगला,सुभाष गर्ग, गौरव जैन इत्यादि प्रमुख तौर पर उपस्थित थे।
Aluminium scrap grading Aluminium recycling distribution Metal recovery yard