सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के गुरु गोबिंद सिंह स्कूल में बुधवार को लोक प्रशासन, इतिहास व भूगोल की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि बीईओ प्रेम बंसल व नरेश वर्मा ने शिरकत की। निर्णायक मंडल रणधीर सिंह सैनी, मेदपाल नेहरा, जितेंद्र मलिक व प्रो. नफे सिंह नेहरा शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह किरोड़ीवाल ने की। बच्चों के द्वारा बनाए गए सुंदर-सुंदर मॉडलों ने सभी का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि लोकप्रशासन की कला मानव समाज में इसके आदिकाल से चली आ रही है। जब आदि मानव वन्य जीवन व्यतीत कर रहा था, उस समय भी इसमें इस कला के बीज निहित थे, वह इसकी सहायता से ही उन्नति कर सका। यद्यपि लोक प्रशासन का अनुभव प्राचीन काल से चला आ रहा है परंतु इसका अध्ययन अभी हाल के ही वर्षों में शुरू हुआ है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि एक लम्बे समय तक प्रशासन सम्बन्धी समस्त चिंतन राजनीति, नीतिशास्त्र तथा विधिविज्ञान जैसी विद्याओं के साथ घुला मिला रहा।
विज्ञान और कला के बगैर आधुनिक जीवन की कल्पना करना असंभव है। वास्तव में विज्ञान एकत्रित ज्ञान है जबकि कला समस्त उपलब्ध संसाधनों के आधार पर मनुष्य के मनोभावों का निरूपण अर्थात कोई वैज्ञानिक कार्य चाहे कितना ही महान क्यों न हो समय के साथ उसके वैज्ञानिक ज्ञान का समकालीन ज्ञान में समावेश हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Scrap metal reclamation and reutilization services Ferrous metal retrieval Scrap iron storage
Ferrous metal buyback, Iron disposal yard, Scrap metal recycling economics
Aluminium alloy recycling process Scrap aluminium upgrades Metal scrap reclaiming yard